newspaper

Founder Editor(Print): late Shyam Rai Bhatnagar (journalist & freedom fighter) International Editor : M. Victoria Editor : Ashok Bhatnagar *
A newspaper with bold, open and democratic ideas {Established : 2004}
विश्लेषण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विश्लेषण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

22 अग॰ 2012

आखिर क्यों करवाई सेनापति ने राजनेताओं की जासूसी

राकेश माथुर<><><>

- क्या चाहते थे जनरल वीके सिंह
- 18 करोड़ रुपए के बजट में बनाई थी टैक्नीकल सपोर्ट डिविजन
- सीधे जनरल वीके सिंह को रिपोर्ट करती थी यह डिविजन
- जांच के आदेश

सेनापति जनरल वीके सिंह अब रिटायर होकर अन्ना हजारे और बाबा रामदेव की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से जुड़ गए हैं। वे वर्तमान केंद्र सरकार को भ्रष्ट बता रहे हैं। अन्ना हजारे के मंच पर नए राजनीतिक विकल्प की बात करते हैं। यह साबित करने के लिए काफी है कि हमारे देश की राजनीतिक व्यवस्था बनाने वालों ने सेना को इस तरह ढाला है कि वह चाहकर भी देश की सत्ता पर सीधे कब्जा न कर सके।

मुझे याद है जब केंद्र में सरकारें टिक नहीं पा रही थीं, चौधरी चरण सिहं संसद का सामना किए बिना इस्तीफा दे आए थे और कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे तब के सेनापति जनरल ओपी मल्होत्रा ने कहा था कि सेना सत्ता संभालने को तैयार है, लेकिन अभी ऐसा मौका नहीं आया है। पाकिस्तान होता तो सेना ने शायद सत्ता पर कब्जा कर लिया होता।
अब नए सेना अध्यक्ष ने पता लगा लिया है कि जनरल वीके सिंह शायद सत्ता में आने का रास्ता सेना के माध्यम से खोज रहे थे। राजनेताओं को भ्रष्ट बताने वाले जनरल सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों व अन्य राजनेताओं के फोन टैप करने के लिए सेना में एक नई शाखा बनाई थी। इसके लिए बाकायदा 1-2 नहीं 18 करोड़ रुपए के बजट का इंतजाम किया था। कहां से और कैसे इसका खुलासा करने के लिए जांच शुरू हो गई है।
नेताओं की जासूसी करने वाला सेना का यह विभाग सीधे सेनाध्यक्ष यानी जनरल वीके सिंह को रिपोर्ट करता था। जनरल सिंह सरकार से अपना कार्यकाल एक साल बढ़वाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक चले गए थे। शायद जासूसी इसलिए भी करवा रहे होंगे कि नेताओं को ब्लैकमेल करवा सकें। यह कह सकें कि फलां का फोन आया था आपने इतने पैसे या फायदा मांग कर फलां को यह लाभ पहुंचाया था। लेकिन शायद एके एंटनी और प्रणब मुखर्जी उनके पल्ले पड़े। ये सख्तजान लोग बाकी कांग्रेसियों से अलग निकले।
जनरल सिंह का दांव खाली गया तो जनरल तेजिंदर सिहं पर 14 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश का इल्जाम लगा दिया। रिटायर हो चुके ले. जनरल तेजिंदर ने जनरल सिंह पर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। यह अभी कोर्ट में चल रहा है। ले. जनरल तेजिंदर सिंह डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख थे। आखिर उनसे जनरल सिंह की क्या दुश्मनी थी। सेना ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन पर आरोप क्यों लगाए। जबकि उसकी कोई जरूरत नहीं थी। शायद अब खुलासा हो जाए। कहा गया था कि तेजिंदर मीडिया को सेना की गोपनीय बातें लीक कर रहे हैं। हकीकत क्या थी। कहीं ऐसा तो नहीं था कि जनरल सिंह ने उन्हें नेताओं की जासूसी करने को कहा हो और इनकार करने पर उन्हें फंसा दिया गया हो। कुछ भी हो सकता है।
जनरल सिंह ने नेताओं की जासूसी के लिए नया तरीका निकाला था। सेना की नई शाखा बनाई थी। नाम रखा था टैक्नीकल सपोर्ट डिविज़न। मालूम था कि मंत्रियों का काम बहुत गोपनीय होता है। हर कोई उनके दफ्तर में घुस नहीं सकता। सेना के नाम पर उन्हें कोई रोक नहीं सकता। सो टैक्नीकल सपोर्ट के नाम पर वे हर उस मंत्री के दफ्तर में घुसे जिससे उन्हें लाभ हो सकता था। यह डिविज़न उन्होंने खुद बनाई। अपने ही व्यक्तिगत नियंत्रण में रखी। 18 करोड़ रुपए इसके खर्च के लिए सेना के बजट से निकाले। अब इस डिविज़न को भंग करने का फैसला लिया गया है।
नए सेनापति जनरल विक्रम सिंह ने इसे भंग करने से पहले यह पता लगाने के आदेश दिए हैं कि आखिर इसने किया क्या क्या। किस किस मंत्री को फंसाने की साजिश थी। इतना बजट कहां से आया। इससे जनरल सिंह ने क्या क्या लाभ उठाया। कौन कौन से अतिसंवेदनशील मुद्दों की जानकारी चोरी छिपे जनरल सिंह अपने साथ ले गए। देश के लिए वह कितना बड़ा खतरा हैं या उनसे कोई खतरा नहीं है।
यह पता लग गया है कि इस डिविज़न का कोई सामरिक महत्व नहीं था। फिर यह सीधे सेनाध्यक्ष को क्यों रिपोर्ट करती थी। इसकी जांच हो रही है। आरोप यह भी है कि इस डिविजन को मोबाइल फोन टैप करने के दो अत्याधुनिक उपकरण दिए गए थे। कौन जिम्मेदार था। उसे क्या क्या जिम्मेदारी सौंपी गई थी। असल मकसद क्या था। किस का क्या फायदा हुआ। उस पर खर्च होने वाले 18 करोड़ रुपए कहां से कैसे किस मद में निकाले गए। उसके उपयोग की इजाजत किसने दी। ये वे कुछ सवाल हैं जिनके जवाब जांच में सामने आएंगे। यह सब पता लगाने के लिए तीन सितारा लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई है। रिपोर्ट कब तक आएगी अभी यह तय नहीं है।

4 जुल॰ 2012

क्या 2012 में 1969 दोहराया जाएगा



पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूरणो संगमा ने कहा है कि वे प्रणब मुखर्जी की उम्मीदवारी को कोर्ट में चुनौती देंगे। लाभ का पद मामले में भले ही कुछ भी न निकले क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने ही हस्ताक्षर जाली नहीं कर सकता। वह यह तो कह सकता है किसी दूसरे ने उसके जाली हस्ताक्षर किए लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि किसी ने अपने ही जाली हस्ताक्षर किए। अब तो रिटर्निंग आफिसर ने भी प्रणब मुखर्जी के नामांकन पत्र को वैध ठहरा दिया है।
भाजपा भी संगमा का साथ दे रही है। उसने भी कहा है कि वह 19 जुलाई के राष्ट्रपति चुनाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। इससे ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव में 2012 में 1969 को दोहराया जा सकता है।

1969 में इंदिरा गांधी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार वीवी गिरी राष्ट्रपति चुनाव जीत गए थे। कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार नीलम संजीवा रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा था (कई साल बाद संजीवा रेड्डी निर्विरोध राष्ट्रपति भी चुने गए)।

गिरि के चुनाव जीतने के बाद शिव कृपाल सिंह सहित चार याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थीं। इनमें चुनाव को रद्द करने की मांग थी। दलील यह थी कि चुनाव में मतदाताओं को ललचाने के लिए अनैतिक व्यवहार हुआ है।भ्रष्ट तरीका अपनाया गया है।

शीर्षस्थ कोर्ट ने मामले की छानबीन की। राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सभी विवादों को देखा-परखा। पहली बार देश में किसी राष्ट्रपति को कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश होना पड़ा। गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। वे चाहते तो अपने किसी प्रतिनिधि को कोर्ट भेज सकते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वे खुद कोर्ट में पेश होंगे। उनके लिए कोर्ट में बैठने के लिए विशेष कुर्सी का प्रबंध किया गया। जहां उनसे जिरह हुई।

क्या थे आरोप

- गिरी के चुनाव में संसद भवन के सेंट्रल हाल में सांसदों को पैंफ्लेट बांटे गए थे। इनमें गिरि को अंतरआत्मा की आवाज पर वोट देने का आग्रह किया गया था।
- प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार रेड्डी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग था।
- श्रीमति गांधी और उनके मंत्रियों ने सांसदों और विधायकों पर दबाव डाला कि वे गिरि को वोट दे (सांसद और विधायक ही राष्ट्रपति चुनाव में वोट देते हैं।)
- पैम्फलेट किसने छापे यह उनपर नहीं लिखा था, लेकिन ओल्ड कांग्रेस के दिग्गजों ने दावा किया कि यह सबको मालूम है।
- इसमें ओल्ड कांग्रेस के लोगों को स्वार्थी बताया गया था। रेड्डी भी ओल्ड कांग्रेस में थे (नई कांग्रेस तब इंदिरा गांधी ने बनाई थी और कांग्रेस के सभी बुजुर्ग नेताओं ने उनसे अलग ओल्ड कांग्रेस बना ली थी)
- ओल्ड कांग्रेस के नेताओं को 1967 के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार का जिम्मेदार ठहराया गया था।

क्या हुआ कोर्ट की सुनवाई में

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सर्वमित्र सीकरी, जेएम शैलेट, सीए वैद्यलिंगम, वशिष्ठ भार्गव तथा जीएम मित्तर की बेंच ने सुनवाई की। एक साल तक मामला चला। अंत में 14 सितंबर 1970 को गिरि के पक्ष में फैसला हुआ।

क्यों हुआ यह नाटक

- 3 मई 1969 को तत्कालीन राष्ट्रपति डा. ज़ाकिर हुसैन का इंतकाल हो गया था। उपराष्ट्रपति वीवी गिरि को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।
- कांग्रेस के कुछ दिग्गज कामराज, अतुल्य घोष, एसके पाटील आदि नीलम संजीवा रेड्डी को राष्ट्रपति बनाना चाहते थे।
- इंदिरा गांधी ने रेड्डी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में दस्तखत किए थे।
- बाद में उन्होंने अपना विचार बदल दिया।
- इंदिरा गांधी गिरि को राष्ट्रपति बनाना चाहती थीं...महज इसलिए कि तब तक उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति पद पर पदोन्नत करने की परंपरा थी।
- गिरि ने कार्यवाहक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया, उनकी जगह सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एम हिदायतुल्लाह कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए।
- इंदिरा गांधी ने सभी कांग्रेसजनों को अंतरआत्मा की आवाज पर (यानी गिरि को) वोट देने की अपील की।
- चुनाव में वीवी गिरि जीत गए

नतीजा

- इससे इंदिरा गांधी मजबूत हुई
- ओल्ड कांग्रेस अलग हुई
- इसी ओल्ड कांग्रेस के मोरारजी देसाई जेपी आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री बने, संजीवा रेड्डी को राष्ट्रपति बनाया गया....
- भाजपा ने ओल्ड कांग्रेस का हाथ थाम सत्ता संभाली फिर बाहर भी हुई
- बाद में फिर इंदिरा गांधी मजबूत हुई
- अब जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है वह असल में इंदिरा कांग्रेस ही है (यही केंद्र की यूपीए सरकार का प्रमुख घटक है)

6 मार्च 2012

हम डूबे तो क्या, वह भी तो डूबा!


रंजन कुमार सिंह>>>

मेरी एक आँख फोड़ दो ताकि पड़ोसी की दोनों आँखे फूट जाएँ. भारतीय राजनीती की धारा कुछ ऐसी ही है. हारने के बाद बेशक सभी पार्टियां कहती हैं कि यह वक्त उनके लिए आत्मावलोकन और आत्मालोचन का है, पर सच यही होता है कि उनकी नज़र अपने पड़ोसी की आँखों पर ही होती है कि वह फूटी या नहीं? हाल का चुनाव इसका जीता-जागता नमूना है. भारत देश महान!

उत्तर प्रदेश में सालों से फिसड्डी रहने के बावजूद दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा को संतोष है तो यह कि हम डूबे तो क्या, दूसरा भी तो डूबा! भाजपा के नेता-प्रवक्ता कहते चल रहे हैं कि बड़े चले थे युवराज को घर-घर, गली-गली लेकर. नतीजा क्या रहा, वही ढाक के तीन पात. दूसरी तरफ कांग्रेसियों का कहना है कि उनका क्या, उन्होंने तो जात भी गंवाया और भात भी न पाया. कांग्रेस खुश कि पंजाब में सरकार नहीं बनी तो क्या, उत्तराखंड में तो उसे सरकार बनाने से रोक दिया. भाजपा खुश कि उत्तराखंड गया तो क्या, गोवा तो उससे छीन लिया. क्या खूब है यह आत्मावलोकन! क्या खूब है यह आत्मालोचन! वाह रे मेरा इंडिया!

दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत के लिए क्या-कुछ नहीं किया? एक ने अकलियत को भरमाने के लिए उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाए तो दूसरे ने रातों-रात उसकी बराबरी करने के लिए गुंडे-बदमाशों तक को अपने साथ मिलाने से गुरेज़ नहीं किया. यहाँ विकास का मतलब है टके सेर चावल, और मुफ्त की बिजली. जनता को मुफ्तखोर बनाकर ये पार्टियां देश का विकास करने की डींगें झाड़ती हैं. छत्तीसगढ़ में जब तक चाउर वाले बाबा हैं, मजे लूट लो; बिहार में जब तक विकास कुमार हैं, साइकिल चढ़ लो. वाह रे जम्हूरियत!

न तो किसी पार्टी को इस बात की चिंता है कि वह लोगो को चावल खरीदने लायक बनाये, न ही किसी नेता को इस बात से मतलब कि साइकिलों का हो क्या रहा है. भारत का राजस्व मानो कुबेर का खज़ाना है, अपना क्या, लुटाए जाओ. अपना होता तो धेला न निकलता जेब से. वोट खरीदने के अपने-अपने तरीके है. कोई दारु की गंगा बहा कर, वोट बटोरता है तो कोई सरकारी खजाने को ही बाप की जागीर समझ बैठता है. चुनावों के बाद खुद को ठगी महसूस करने वाली जनता भी अब चालाक हो गई है. उसके लिए तो भागते भूत की लंगोट भली. जो मिलता है, लेतो रहो. कल किसने देखा है. वाह रे आवाम!

16 फ़र॰ 2012

भाजपा नेता बोले - पीछे रहेगी भाजपा, संघ ने कहा- सफाया ही हो जाए तो अच्‍छा

आर नारायण
भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती उत्तर विधानसभा चुनाव में उसकी जीत हो। वहीं उसे अब तक वरद हस्त देने वाले राष्ट्रीय स्वयं संघ ने भी कह दिया कि भाजपा का सफाया ही हो जाए तो अच्छा रहेगा। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के एक मंत्री ने तो दो टूक कह दिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी और भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी।
मजे की बात यह कि भाजपा ने पार्टी छोड़ गई नेता उमा भारती को मध्यप्रदंश से बुला कर न केवल उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया है बल्कि चरखारी से चुनाव भी लड़वा दिया है। ये वही उमा भारती हैं जिन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की सरकार को हटाकर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई थी। उन्हें कुछ ही दिन में सड़क का रास्ता दिखा दिया गया था।
अब उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उमा भारती सहित भाजपा के तमाम नेता दिन रात एक कर रहे हैं। लेकिन मध्‍य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर का कहना है कि उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नंबर एक पर रहेगी। वे अबी वहां से चुनाव प्रचार कर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 80 से 90 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रहेगी। भाजपा में वापसी के बाद पार्टी ने उमा को चरखारी से उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है।
मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उत्‍तर प्रदेश में लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। उनका भी दावा है कि उप्र में भाजपा सरकार बनाएगी। लेकिन गौर के बयान ने अलग ही माहौल बना दिया है।
गौर ने बताया कि भाजपा की सीटें तीस से लेकर चालीस तक बढ़ सकती हैं।
उधर, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रचारक कहते हैं, 'उमा का उत्‍तर प्रदेश लाया जाना भाजपा के दिग्गजों को संघ का संदेश है। अब दिग्गजों के इलाकों में सीटों की घट-बढ़ के आंकड़ों का इंतजार है, जो बेहतर हों तो अच्छा है। बदतर हों तो और भी अच्छा।

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के मुद्दे के बूते भाजपा ने सरकारें बनाईं और धीरे-धीरे 50 सीटों पर जा सिमटी। मंदिर का मुद्दा मूल रूप से संघ का है। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है, 'सीटें बढ़ें तो अच्छा है। बिल्कुल ही साफ हो जाएं तो बहुत ही अच्छा।' संघ का मानना है कि पार्टी से ज्यादा परिजनों को बढ़ाने में लगे रहे नेताओं के कारण ही दुर्गति हुई।
लालजी टंडन ने लखनऊ से बेटे गोपाल को टिकट दिलाया। पूर्व अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भी बेटों को आगे किया।

19 फरवरी को राज्‍य के 11 जिलों की 56 सीटों पर मतदान होगा। उसी दिन भाजपा नेता कलराज मिश्रा की राजनीतिक किस्‍मत का भी फैसला होगा, जो पूर्वी लखनऊ से उम्मीदवार हैं। ऐसे में भाजपा नेता और संघ की टिप्‍पणी पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

संघ ने चुनाव आयोग को लिख दिया है कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र से राम मंदिर का जिक्र हटवाया जाए। चुनाव आयोग को भी अल्पसंख्यकों को आरक्षण का मुद्दा सांप्रदायिक लगता है, राम मंदिर का नहीं। जबकि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जातियों को आरक्षण पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि इनमें ज्यादातर हिंदू हैं।


भाजपा नेता बोले - पीछे रहेगी भाजपा, संघ ने कहा- सफाया ही हो जाए तो अच्‍छा

आर नारायण
भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती उत्तर विधानसभा चुनाव में उसकी जीत हो। वहीं उसे अब तक वरद हस्त देने वाले राष्ट्रीय स्वयं संघ ने भी कह दिया कि भाजपा का सफाया ही हो जाए तो अच्छा रहेगा। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के एक मंत्री ने तो दो टूक कह दिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी और भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी।
मजे की बात यह कि भाजपा ने पार्टी छोड़ गई नेता उमा भारती को मध्यप्रदंश से बुला कर न केवल उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया है बल्कि चरखारी से चुनाव भी लड़वा दिया है। ये वही उमा भारती हैं जिन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की सरकार को हटाकर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई थी। उन्हें कुछ ही दिन में सड़क का रास्ता दिखा दिया गया था।
अब उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उमा भारती सहित भाजपा के तमाम नेता दिन रात एक कर रहे हैं। लेकिन मध्‍य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर का कहना है कि उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नंबर एक पर रहेगी। वे अबी वहां से चुनाव प्रचार कर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 80 से 90 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रहेगी। भाजपा में वापसी के बाद पार्टी ने उमा को चरखारी से उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है।
मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उत्‍तर प्रदेश में लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। उनका भी दावा है कि उप्र में भाजपा सरकार बनाएगी। लेकिन गौर के बयान ने अलग ही माहौल बना दिया है।
गौर ने बताया कि भाजपा की सीटें तीस से लेकर चालीस तक बढ़ सकती हैं।
उधर, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रचारक कहते हैं, 'उमा का उत्‍तर प्रदेश लाया जाना भाजपा के दिग्गजों को संघ का संदेश है। अब दिग्गजों के इलाकों में सीटों की घट-बढ़ के आंकड़ों का इंतजार है, जो बेहतर हों तो अच्छा है। बदतर हों तो और भी अच्छा।

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के मुद्दे के बूते भाजपा ने सरकारें बनाईं और धीरे-धीरे 50 सीटों पर जा सिमटी। मंदिर का मुद्दा मूल रूप से संघ का है। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है, 'सीटें बढ़ें तो अच्छा है। बिल्कुल ही साफ हो जाएं तो बहुत ही अच्छा।' संघ का मानना है कि पार्टी से ज्यादा परिजनों को बढ़ाने में लगे रहे नेताओं के कारण ही दुर्गति हुई।
लालजी टंडन ने लखनऊ से बेटे गोपाल को टिकट दिलाया। पूर्व अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भी बेटों को आगे किया।

19 फरवरी को राज्‍य के 11 जिलों की 56 सीटों पर मतदान होगा। उसी दिन भाजपा नेता कलराज मिश्रा की राजनीतिक किस्‍मत का भी फैसला होगा, जो पूर्वी लखनऊ से उम्मीदवार हैं। ऐसे में भाजपा नेता और संघ की टिप्‍पणी पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

संघ ने चुनाव आयोग को लिख दिया है कि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र से राम मंदिर का जिक्र हटवाया जाए। चुनाव आयोग को भी अल्पसंख्यकों को आरक्षण का मुद्दा सांप्रदायिक लगता है, राम मंदिर का नहीं। जबकि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जातियों को आरक्षण पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि इनमें ज्यादातर हिंदू हैं।


12 फ़र॰ 2012

चीन में अचल संपत्ति के नियंत्रण में सफल नजर

चीनी राजकीय सांख्यकि ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार निगरानी में शामिल मझौले व बडे शहरों की संख्या बढ़ती गयी है , जहां नव निर्मित वाणिज्यिक आवासीय इमारतों के दामों में समान तिमाही से गिरावट आयी है । सरकारी अधिकारियों और संबंधित विशेषज्ञों का मानना है कि यह केद्रीय सरकार की अचल संपत्ति नियंत्रण नीति सफल होने का द्योतक है । 2012 में वाणिज्यिक आवासीय इमारतों के दामों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति फिर भी जटिल बनी रहेगी और नियंत्रण नीति पर कामय रहने की जरूरत भी होगी ।

चीनी राजकीय सांख्यकि ब्यूरो के आंकड़ों से पता चला है कि दिसम्बर 2011 में चीन के 70 मझौले व बड़े शहरों में 52 ऐसे शहर प्रकाश में आये हैं , जहां नव निर्मित वाणिज्यिक आवासीय इमारतों के दामों में समान तिमाही से गिरावट आयी है , यह संख्या गत नवम्बर से तीन बढ़ गयी है , नौ शहरों में नव निर्मित वाणिज्यिक आवासीय इमारतों के दाम समान अवधि से घट गये हैं , जो गत माह से पांच अधिक है और 55 शहरों में वाणिज्यिक मकानों के दामों में वृद्धिदर भी कम हुई ।

चीनी राजकीय सांख्यकि ब्यूरो के प्रधान मा च्येन थांग ने कहा कि इस से जाहिर है कि केद्रीय सरकार की अचल संपत्ति नियंत्रण नीति सफल हुई है। सट्टा और निवेश लिये वाणिज्यिक मकान खरीददारी मांग पर सफल रोक लगायी गयी है , विशेषकर प्रथम स्तरीय शहरों , प्रमुख शहरों और बड़े शहरों में अचल संपत्ति के दामों में समान अवधि से गिरावट आयी है । अचल संपत्ति उद्योग में निवेश , विक्रय क्षेत्र और बिक्रि मात्रा 2010 से अधिक घट गयी है , यह समग्र नियंत्रण नीति सफल होने का द्योतक है ।

मा च्येन थांग ने कहा कि हालांकि प्रमुख सूचकांक नीचे गिर गये हैं , पर वृद्धि दर फिर भी बनी रही है । वास्तव में 2011 में अचल संपत्ति उद्योग में लगायी गयी पूंजी 20 प्रतिशत अधिक है , वाणिज्यिक आवासीय इमारतों के विक्रय क्षेत्र में 4.9 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है । अचल संपत्ति बाजार फिर भी चीनी अर्थतंत्र की प्रेरक शक्ति ही है ।

चीनी प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजकीय सांख्यकि ब्यूरो के पूर्व जनरल अर्थशास्त्री याओ चिंग य्वान का मानना है कि हालांकि वाणिज्यिक आवासीय मकानों में पूंजी कम हुई है , लेकिन 2010 से आज तक एक करोड़ 80 लाख फ्लेटों के किफायती आवासों का निर्माण करना है , यह संख्या हर वर्ष में निर्मित वाणिज्यिक आवासों से कहीं अधिक है , किफायती मकान अचल संपत्ति बाजार के खंभे हैं ।

चालू वर्ष में अचल संपत्ति में वृद्ध दर निश्चय ही गिरावट आयेगी , पर कुछ लोगों का विचार है कि अर्थतंत्र के स्थिर विकास को बरकरार रखने के लिये अचल संपत्ति नियंत्रण नीति खोलना जरूरी है , मैं इस पर सहमत नहीं हूं । चालू वर्ष में निर्माणधीन पैमाना कम नहीं है , इसलिये अचल संपत्ति स्थिर वृद्धि बनाये रखने में अहम भूमिका निभायेगा , अचल संपत्ति नियंत्रण नीति में ढील आने देने की कोई आवश्यकता नहीं है ।

राष्ट्रीय सूचना केंद्र के चीफ अर्थशास्त्री व आर्थिक अनुमान विभाग के प्रधान फान च्येन फिंग ने कहा कि 2012 में चीनी अचल संपत्ति बाजार के लिये देश के भीतर अंतर्राष्ट्रीय अनिश्चित तत्वों की प्रवाहित प्रभाव से बचना आवश्यक है , आइंदे वाणिज्यिक मकानों के दामों में वृद्धि की रोकथाम की जायेगी । उन का कहना है 2012 में अचल संपत्ति नियंत्रण नीति में अनुचित मांग की रोकथाम नीति अविचल बनी हुई है , साथ ही हमारे लिये यह जरुरी है कि युक्तिसंगत आपूर्ति का पूरा समर्थन किया जाये , किफायती मकानों , छोटे व मझौले फ्लेटों और सस्ते साधारण वाणिज्यिक आवासों के निर्माण के लिये भूमि और पूंजी की सप्लाई का नीति समर्थन किया जाय़े । भविष्य में अचल संपत्ति की कुल मात्रा और ढांचे में संतुलन बरकरार रहेगा , जब प्रशासनिक कदम रद्द होंगे , तो कमानों के असली दाम और बिक्रि मात्रा स्थिर बनी रहेगी , यह चालू वर्ष में अचल संपत्ति नियंत्रण में ध्यान देने वाला मामला ही है ।

राजकीय सांख्यकि ब्यूरो के प्रधान मा च्येन थांग का यह विचार भी है कि अचल संपत्ति चालू वर्ष के चीनी आर्थिक विकास के लिये बड़ी चुनौति पैदा नहीं करेगा । चीनी भूमि व संसाधन मंत्रालय और मकान व शहर निर्माण मंत्रालय ने हाल ही में विचार व्यक्त किया है कि वे किफायती मकानों के लिये भूमि की सप्लाई को सुनिश्चित बना देंगे और वर्तमान अचल संपत्ति नियंत्रण नीति भी जारी रखेंगे ।

(चीन रेडियो से)

11 फ़र॰ 2012