newspaper

Founder Editor(Print): late Shyam Rai Bhatnagar (journalist & freedom fighter) International Editor : M. Victoria Editor : Ashok Bhatnagar *
A newspaper with bold, open and democratic ideas {Established : 2004}

29 नव॰ 2012

भाजपा छोड़ते समय भावुक हो उठे येदियुरप्पा



भारतीय जनता पार्टी के साथ एक लंबा अरसा बिताने के बाद उसकी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके कर्नाटक में भाजपा के मजबूत नेता बीएस येदियुरप्पा आज पार्टी से अपने लंबे जुड़ाव को याद करके भावुक हो गये। हालांकि उन्होंने भाजपा नेताओं पर अपने खिलाफ ‘षड्यंत्र’ रचने को लेकर आज भी निशाना साधा। आंखों में आ रहे आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा ‘‘पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया और मैंने भी पार्टी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि वह अपने (भाजपा के) ही लोगों के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं। वे नहीं चाहते कि मैं पार्टी में बना रहूं, इसीलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।
समझा जाता है कि आज दोपहर वह अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को सौंप देंगे। येदियुरप्पा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा भी फैक्स से भेजेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा में कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। वे मुझे किनारे लगाना चाहते थे। मैं पिछले एक साल से काफी धैर्य के साथ इसकी अनदेखी कर रहा था। उन्होंने कहा ‘‘मैं काफी दुख के साथ पार्टी छोड़ रहा हूं।’’ किसी भी व्यक्ति का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ नेताओं ने ‘‘मेरी पीठ में छूरा भोंका है।’’
येदियुरप्पा ने कहा कि पिछले साल पार्टी ‘हाई कमान’ के निर्देश पर उन्होंने पार्टी के ‘अनुशासित सिपाही’ की तरह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मेरी अच्छाई को मेरी कमजोरी समझ लिया।’’ उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को हावेरी में एक सार्वजनिक जनसभा में वे औपचारिक रूप से कर्नाटक जनता पक्ष में शामिल होंगे। येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार सरकार में शामिल अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों से अपील की है कि वे इस्तीफा नहीं दें ताकि सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि वह सरकार को अस्थिर नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे कुछ समय के लिए इस्तीफा नहीं देने के लिए कहा है।’’
येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने किसी स्वार्थ के कारण भाजपा नहीं छोड़ी है। वह कर्नाटक को एक मॉडल और कल्याणकारी राज्य के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। 70 वर्षीय लिंगायत नेता को कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय जाता है। यह भाजपा की दक्षिण में पहली सरकार थी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने येदियुरप्पा को पार्टी से इस्तीफा देने से रोकने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहे। फिर से मुख्यमंत्री पद दिए जाने और नहीं तो कम से कम उन्हें राज्य इकाई का पार्टी प्रमुख बनाये जाने की मांग को भाजपा द्वारा अस्वीकार किये जाने के बाद वह ज्यादा आक्रामक हो गये थे।

24 नव॰ 2012

अरविंद केजरीवाल ने बनाई ‘आम आदमी पार्टी’


नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की पार्टी के संस्थापक सदस्यों की शनिवार को हुई बैठक में उनकी पार्टी का नाम ‘आम आदमी पार्टी’ रखा गया और इस दौरान संगठन के संविधान को भी मंजूरी दी गई।
सूत्रों ने कहा कि करीब 300 संस्थापक सदस्यों की बैठक आज कंस्टीट्यूशन क्लब में हुई। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे अन्य सदस्यों ने स्वीकार कर लिया।
उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी के संविधान को भी स्वीकार किया गया। मयंक गांधी ने इसका प्रस्ताव दिया जिसका चंद्रमोहन ने समर्थन किया।
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के केजरीवाल की इच्छा के मुताबिक राजनीतिक रूप लेने के सवाल पर अन्ना हजारे के साथ मतभेद के बाद पार्टी का गठन हुआ है।
अगस्त में अनशन के दौरान हजारे और केजरीवाल ने यह कहते हुए आंदोलन समाप्त कर दिया कि देश को कांग्रेस और भाजपा का राजनीतिक विकल्प मुहैया कराने के लिए वे काम करेंगे।
बहरहाल हजारे और केजरीवाल ने पार्टी बनाने को लेकर हुए मतभेद के बाद 19 सितम्बर को अपने रास्ते अलग कर लिए। हजारे अपने रुख पर कायम रहे कि आंदोलन को गैर राजनीतिक रहना चाहिए।
केजरीवाल ने दो अक्तूबर को पार्टी के गठन की घोषणा की थी और कहा था कि आधिकारिक रूप से इसे 26 नवम्बर को शुरू किया जाएगा। इसी दिन 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया था।
बैठक से पहले केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी, महिलाएं, बच्चे उनकी पार्टी का गठन कर रहे हैं।


23 नव॰ 2012

शादी कार्ड पर छपेगी वर-वधू की उम्र



शादी-ब्याह के लिए छपवाए जाने वाले निमंत्रण पत्रों पर अब दूल्हा-दुल्हन की जयपुर, 24 नवम्बरजन्मतिथि अंकित करने के साथ  ही बालिग होने का प्रमाण पत्र देना आवश्यक होगा। उनके जन्म का प्रमाण पत्र देने के बाद ही प्रिटिंग प्रेस मालिक शादी के कार्ड छापकर देगा।
अबूझ सावों पर ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बाल विवाह होने की घटनाओं के बीच यह अनूठी पहल की है बांसवाड़ा जिला कलेक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने। जिन्होंने जिले  में बाल विवाह रोकने के लिए इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए सभी प्रिन्टिंग पे्रस मालिकों को निर्देशित किया है कि वे विवाह कार्ड छापते समय वर एवं वधू के माता-पिता से वर एवं वधू की आयु के संबंध में प्रमाण पत्र लें और वर तथा वधू की जन्मतिथि आवश्यक रूप से निमंत्रण पत्र पर अंकित करें।
गौरतलब है कि देव प्रबोधनी एकादशी, बसंत पंचमी, फुलेरा दूज तथा अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की संभावनाओं को देखते हुए उनकी रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिक यथा पटवारी, गिरदावर, सचिव, बीट कांस्टेबल, हेल्पर, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनी, साथिन, गांव में स्थित किसी भी स्तर के विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं गांव के किसी भी सरकारी कार्यालय के कर्मचारी को पाबंद करती है कि वे बाल विवाह के आयोजन की सूचना तत्काल प्रभाव से उस क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी को दें। इसके अलावा उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को विवाह में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को परमिट देते समय इस बात को प्रमाणित करने के निर्देश दिए हैं कि वाहन बाल विवाह में उपयोग में नहीं लिया जाएगा। विवाह के कार्य करवाने वाले बैंड-बाजा मालिक, हलवाई, पंडित को भी बाल विवाह नहीं करवाए जाने के लिए कहा जाता है लेकिन इसके बावजूद बाल विवाह होने की घटनाएं हो रही हंै।
इन घटनाओं के बीच आज देव प्रबोधनी एकादशी के अबूझ सावे पर जिला कलेक्टर की ओर से की गई यह पहल जनचेतना का जरिया बनेगी।
  

देश में इस्लामिक बैंकिंग संभव नहीं: आरबीआई

रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा कि देश में इस्लामिक बैंकिंग संभव नहीं है। हालांकि केंद्रीय बैंक एनआरआई फंडों को व्यवस्थित करने के लिए इस्लामिक बैंकिंग पर आधारित दूसरे उपायों पर विचार कर सकता है।

स्लामिक बैंकिंग से जुड़े एक सवाल के जवाब में सुब्बाराव ने कहा कि कानूनी स्तर पर कुछ समस्याएं हैं। रिजर्व बैंक ने इस मामले का अध्ययन किया है। इस्लामिक बैंकिंग शुरू करने के पीछे के उद्देश्यों की हम सराहना करते है, लेकिन कुछ कानूनी दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामिक बैंकिंग के लिए अलग से कानून के बिना इस तरह की बैंकिंग को पेश करना संभव नहीं है।