newspaper

Founder Editor(Print): late Shyam Rai Bhatnagar (journalist & freedom fighter) International Editor : M. Victoria Editor : Ashok Bhatnagar *
A newspaper with bold, open and democratic ideas {Established : 2004}

28 अक्तू॰ 2012

मनमोहन मंत्रिमंडल का बदला चेहरा, 22 मंत्रियों ने ली शपथ


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में आज सात कैबिनेट मंत्री और 15 राज्य मंत्री शामिल हुए।

मंत्रिमंडलीय विस्तार में के रहमान खान और चंद्रेश कुमारी जैसे नये कैबिनेट मंत्री भी हैं। पांच राज्य मंत्रियों दिनशा पटेल, एमएम पल्लम राजू, हरीश रावत, अजय माकन और अश्वनी कुमार को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी और फिल्मों से राजनीति में आये चिरंजीवी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। शशि थरूर ने राज्य मंत्री के रूप में दो साल बाद कैबिनेट में वापसी की है।

विस्तार में 12 नये राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। तारिक अनवर (महाराष्ट्र), के सुरेश (केरल), ए एच खान चौधरी, अधीर रंजन चौधरी और दीपा दासमुंशी (पश्चिम बंगाल), एस सत्यनारायण, के जे रेडडी, पी बलराम नाइक और किल्ली कृपारानी (आंध्र प्रदेश) राज्य मंत्रियों के रूप में कैबिनेट में शामिल किये गये हैं।

लालचंद कटारिया (राजस्थान), रानी नाराह (असम) और निनांग एरिंग (अरूणाचल प्रदेश) ने भी राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ ली। 

मंत्रियों और उनके विभाग 

सलमान खुर्शीद होंगे नये विदेश मंत्री।

पवन कुमार बंसल नये रेल मंत्री।

जयपाल रेडडी को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान।

अश्वनी कुमार बने कानून मंत्री। 

रहमान खान को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय।

अजय माकन- आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री।

दिनशा पटेल- खान मंत्री।

पल्लम राजू- मानव संसाधन विकास मंत्री। 

हरीश रावत- जल संसाधन मंत्री।

चंद्रेश कुमारी- संस्कृति मंत्री।

वीरप्पा मोइली- पेट्रोलियम मंत्री।

ज्योतिरादित्य सिंधिया- बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

सचिन पायलट- निगमित मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)। 

चिरंजीवी- पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

तारिक अनवर- कृषि राज्य मंत्री।