
कांग्रेस की ओर से पहला वोट विधायक ममता भूपेश ने डाला। मंत्रियों में पहला वोट वन, पर्यावरण व पर्यटन मंत्री बीना काक ने डाला। भाजपा की ओर से पहला वोट विधायक देवीसिंह भाटी ने डाला।
इसके बाद रोहिताश्व कुमार और वासुदेव देवनानी ने वोट डाले। पोलिंग एजेंट के रूप में विधायक राजेंद्र राठौड़ संगमा की ओर से और शांति धारीवाल प्रणब की ओर से कमरे में बैठे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचेतक रघु शर्मा, मंत्रियों और विधायकों के साथ मतदान किया। महिपाल मदेरणा और मलखान सिंह जेल में होने के कारण मतदान में भाग नहीं ले सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें