
मंत्री या उपाध्यक्ष बन सकते हैं
कहा
जा रहा है कि राहुल गांधी या तो यूपीए सरकार में शामिल होंगे या उनको
संगठन में बड़ा पद दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को या तो
पार्टी उपाध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राहुल गांधी
फिलहाल कांग्रेस महासचिव हैं। प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे के बाद नए वित्त
मंत्री की तलाश है। फिलहाल वित्त मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री के पास
है। भ्रष्टाचार के आरोप तय होने के बाद वीरभद्र सिंह ने भी मंत्री पद से
इस्तीफा दे दिया था। मंत्रिमण्डल में जल्द ही फेरबदल हो सकता है। फेरबदल के
दौरान राहुल गांधी को मंत्री बनाया जा सकता है।
राहुल खुद करेंगे फैसला
कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा था कि पार्टी में बड़ी भूमिका
निभाने के बारे में फैसला खुद राहुल गांधी को करना है। सोनिया ने कहा था कि
राहुल गांधी की ओर से कोई फैसला नहीं ले सकता। सोनिया की यह टिप्पणी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के
बयानों की पृष्ठभूमि में आई थी जिन्होंने पार्टी में राहुल गांधी की बड़ी
भूमिका का दावा किया था। दिग्विजय सिंह ने एक समाचार पत्र से बातचीत में
कहा था कि सितंबर तक राहुल गांधी नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें