newspaper

Founder Editor(Print): late Shyam Rai Bhatnagar (journalist & freedom fighter) International Editor : M. Victoria Editor : Ashok Bhatnagar *
A newspaper with bold, open and democratic ideas {Established : 2004}

24 मार्च 2013

वसुंधरा के जवाब में कांग्रेस की संदेश यात्रा


जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे की 4 अप्रैल से शुरू होने जा रही प्रदेशव्यापी चुनावी यात्रा के जवाब में कांग्रेस भी 30 मार्च से प्रदेश में कांग्रेस संदेश यात्रा निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चन्द्रभान ने रविवार को बताया कि पार्टी केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 30 मार्च से 3 महीने का जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। यात्रा की शुरूआत पार्टी के एक वयोवृद्ध नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी द्वारा तीस मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कराई जाएंगी।
संदेश यात्रा के बाद पार्टी की एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यात्रा के कार्यक्त्रम संभागवार तय किए जाएंगे, लेकिन पहले दो दिन 30 एवं 31 मार्च को यह यात्रा जयपुर, दौसा एवं करौली जिलों में जाएगी।
यात्रा राज्य के सभी 33 जिलों में दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, अन्य वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद एवं विधायक तथा पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें